इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए वॉच हिस्ट्री फीचर किया पेश, जानें कैसे होगा फायदेमंद
इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए नया 'वॉच हिस्ट्री' फीचर शुरू किया है जिससे यूज़र्स यूट्यूब की हिस्ट्री की तरह इंस्टाग्राम रील्स की हिस्ट्री देख सकेंगे। इसमें यूज़र्स अपनी पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख पाएंगे। इस फीचर से यूज़र्स को डेट, वीक, महीने और यहां तक कि किसी स्पेसिफिक डेट को देखी गई रील को ढूंढने का ऑप्शन मिलेगा।