इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते वक्त किसी को टैग करना भूल जाने पर बिना स्टोरी को डिलीट किए मौजूदा स्टोरी पर ही यूज़र्स को टैग किया जा सकता है। टैग करने के लिए अपनी स्टोरीज़ के बाएं ओर 'मोर' पर क्लिक करें इसमें 'ऐड मेंशन' पर क्लिक करें और जिसे टैग करना चाहते हैं उस अकाउंट को सिलेक्ट कर जोड़ें।