इंस्टाग्राम में आया रील्स एल्गोरिदम कंट्रोल फीचर, जानिए कैसे करता है काम
इंस्टाग्राम यूज़र्स के रील्स देखने के तरीकों को ज़्यादा पर्सनल बना रही है। मेटा ने रील्स एल्गोरिदम कंट्रोल फीचर को सभी इंग्लिश यूज़र्स के लिए ग्लोबली रोल आउट कर दिया है। इससे यूज़र्स यह तय कर पाएंगे कि उन्हें किस तरह के टॉपिक्स ज़्यादा या कम दिखें जिससे रील्स फीड उनकी पसंद के मुताबिक बन सके।