inshorts

इंस्टाग्राम रील्स और फीड पोस्ट में जुड़ेगा ऐमेज़ॉन एफिलिएट लिंक

इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स को रील्स में 30 और फीड पोस्ट में 20 ऐमेज़ॉन एफिलिएट लिंक जोड़ने की सुविधा दी है। यह फीचर फिलहाल अमेरिकी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। टेकक्रंच के अनुसार, रील्स-पोस्ट में दिए लिंक को बायो लिंक की तुलना में दोगुने क्लिक मिले। इसमें लिंक जोड़ना फ्री है और इसके लिए कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा।