इंस्टाग्राम ने यूज़र्स (विशेषकर क्रिएटर्स) के लिए 'ट्रायल रील' नाम का एक फीचर लॉन्च किया है। जो क्रिएटर्स अपने कंटेंट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं लेकिन अपने फॉलोवर्स तक उसे नहीं पहुंचाना चाहते, वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बकौल इंस्टाग्राम, 'ट्रायल रील' नए लोगों को दिखाई जाएगी और 24 घंटे के बाद क्रिएटर को इसपर प्रतिक्रियाएं दिखेंगी।