inshorts

इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, मेटा ने शुरू किया नया फीचर

मेटा ने इंस्टाग्राम पर नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक कैप्शन और म्यूजिक एडिट कर सकेंगे। स्टोरी डिलीट किए बिना बदलाव होगा और व्यूज, लाइक्स सुरक्षित रहेंगे। एडिट की गई स्टोरी पर 'Edited' लेबल दिखेगा। यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है।