पालघर (महाराष्ट्र) में इंसानों की तरह 'पापा' बोलते कौए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 3 साल पहले एक पेड़ की शाखा टूटने से नन्हा कौआ घायल हो गया था जिसे एक परिवार के बच्चे घर ले आए और धीरे-धीरे कौआ परिवार का हिस्सा बन गया। वह 'परतु', 'सरगम', 'काका', 'आई' और 'काकू' जैसे शब्द भी बोलता है।