inshorts

इंसानों की तरह जलती सिगरेट का कश लगाता दिखा गोरिल्ला, चीन के ज़ू का वीडियो आया सामने

चीन के गुआंग्शी स्थित चिड़ियाघर का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक गोरिल्ला इंसानों की तरह जलती सिगरेट का कश लगाते नज़र आ रहा है। वीडियो में गोरिल्ला धुआं छोड़ने से पहले लंबा कश लेता और सिगरेट खत्म होने पर उसे बुझाता दिख रहा है। इसपर एक यूज़र ने कहा, "हमारी गलतियों का खामियाज़ा बेचारे ये बेज़ुबान भुगतेंगे।"