इंसानों के स्पर्म में मिली 'उम्र बढ़ने को बताने वाली RNA घड़ी'
यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ के वैज्ञानिकों ने इंसानी स्पर्म में एक छिपी हुई RNA बेस्ड 'एजिंग क्लॉक' (उम्र बढ़ने की घड़ी) की खोज की है और पता चला कि जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है RNA के कुछ टुकड़ों की लंबाई बढ़ती जाती है। परीक्षणों में पता चला कि पुराने RNA मेटाबॉलिज़्म से जुड़े जीन को प्रभावित कर सकते हैं।