इंसानी पैरों को ऑनलाइन बेचने का प्रयास करती मिली ऑस्ट्रेलियाई महिला, घर से विचित्र चीज़ें बरामद

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को 2 इंसानी पैरों को ऑनलाइन बेचने का प्रयास करने के आरोप में दोषी पाया गया है। वकील ने बताया कि महिला ने कुत्तों द्वारा उगले गए पैरों को फॉर्मेल्डिहाइड में रखा था। पुलिस को छानबीन में महिला के घर में एलिगेटर के पंजे, चिड़िया की खोपड़ी, गिनी पिग के ट्रोटर और बच्चे के दांत मिले।