इंसानियत हुई शर्मसार! यूपी में सड़क पर पड़ा रहा शख्स का शव, कुचलते हुए गुज़रती रहीं गाड़ियां
देवरिया (यूपी) में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। घंटों तक शव सड़क पर वैसे ही पड़ा रहा और उस पर से गाड़ियां गुज़रती रहीं। क्षत-विक्षत शव मिला जिसे देखकर पहले लोगों ने समझा कि यह किसी जानवर का शव है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह इकठ्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।