इंस्पेक्टर के बर्थडे पर एमपी के थाने में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने किया डांस

पन्ना (एमपी) के धरमपुर थाने में कथित तौर पर शराब के नशे में डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो थाना प्रभारी के जन्मदिन का है जिसके लिए थाने में पार्टी रखी गई थी। एसपी साईं कृष्ण थोटा ने आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।