यूके में इंग्लिश चैनल में 9 घंटे की यात्रा के बाद एक नवजात बच्ची को प्रवासियों की नाव से बचाया गया। केंट में प्रवासियों के एक समूह के पहुंचने के बाद कंबल में लिपटी अय्यान नामक इस बच्ची को पुलिस को सौंप दिया गया। बच्ची प्रवासियों की नाव पर अपनी मां के साथ कथित तौर पर फ्रांस से चली थी।