इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐशेज़ ट्रॉफी के लिए इंग्लिश दल में शामिल किए जाने के बाद ऐशेज़ उर्न (ट्रॉफी) की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। दरअसल, स्टोक्स जुलाई के अंत में अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, स्टोक्स चोट से भी उबर चुके हैं।