वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के 120-रन पर ऑल-आउट होने के बाद वसीम जाफर ने माइकल वॉन को ट्रोल किया। जाफर ने इंग्लैंड के 2021 में टेस्ट में एक्स्ट्रा के ज़रिए 412-रन होने का ज़िक्र कर लिखा, "इंग्लैंड 120-रन पर ऑल-आउट! क्या हुआ वॉन? क्या यह अतिरिक्त खिलाड़ी आईपीएल की वजह से उपलब्ध नहीं था?"