ऐशेज़ 2021-22 के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 8 अंक काटे जाने के बाद आईसीसी ने चैंपियनशिप की ताज़ा अंकतालिका जारी की है। इंग्लैंड अब अंकतालिका में 10% अर्जित अंकों के साथ सातवें स्थान पर है जबकि 100% अर्जित अंकों वाले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले व दूसरे नंबर पर हैं।