इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं जडेजा, राहुल की वापसी संभव: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल की टीम में वापसी संभव है जबकि ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा पूरी सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। 'टीओआई' के मुताबिक, मेडिकल टीम राहुल की चोट पर नज़र बनाए हुए है और उनकी चोट गंभीर नहीं है जबकि जडेजा की चोट ज़्यादा गंभीर हो सकती है।