ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 157-रन से जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने 'नागिन डांस' किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, कमेंट्री के दौरान एक फैन ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने श्रीलंका-भारत सीरीज़ के दौरान दर्शकों से वादा किया था कि अगर इंग्लैंड में भारत जीतेगा तो वह नागिन डांस करेंगे।