इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा जर्मनी
ओडिशा (भारत) में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में बुधवार को इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर जर्मनी सेमीफाइनल में पहुंच गया। इससे पहले जर्मनी और इंग्लैंड की टीमों ने निर्धारित समय पूरा होने तक 2-2 गोल किए थे। जर्मनी के लिए दोनों गोल मैच के आखिरी 4 मिनटों में आए।