इंग्लैंड को बाहर करने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया नतीजे में हेरफेर करे तो क्या होगा?

ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड ने कहा है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया नतीजे में हेरफेर कर इंग्लैंड को टी20 विश्व कप-2024 से बाहर कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया ऐसा करता है तो कप्तान मिचल मार्श पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.11 के तहत आरोप लगाया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उनपर 2-मैच का प्रतिबंध लगेगा।