इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रीशेड्यूल हुए 5वें टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का किया एलान
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रीशेड्यूल किए गए 5वें टेस्ट मैच के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम में सैम बिलिंग्स शामिल हुए हैं जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कोविड-19 रिप्लेसमेंट के तौर पर बेन फोक्स की जगह आए थे। यह मैच एजबैस्टन (बर्मिंघम) में खेला जाएगा।