इंग्लैंड किसी टेस्ट मैच के पहले दिन 500 रन बनाने वाली इतिहास की पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 75वें ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के नाम किसी टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक रन (494/6) बनाने का पिछला रिकॉर्ड था।