इंग्लैंड ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर किया दर्ज
इंग्लैंड ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप-2023 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने 213/5 का स्कोर बनाया। महिला टी20 विश्व कप में पिछला सबसे बड़ा स्कोर 195/3 था जो दक्षिण अफ्रीका ने 2020 में थाईलैंड के खिलाफ दर्ज किया था।