इंग्लैंड में ट्रेनिंग ले रहे यूक्रेनी सैनिकों से मिले किंग चार्ल्स
यूके के किंग चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को इंग्लैंड के विल्टशा में ट्रेनिंग ले रहे यूक्रेनी आर्मी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान किंग ने यूक्रेनी सैनिकों के परिवारों के बारे में पूछा और उनकी ट्रेनिंग की तारीफ की। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच इस वर्ष करीब 20,000 यूक्रेनी सैनिक इंग्लैंड में सैन्य ट्रेनिंग लेंगे।