इंग्लैंड में देखे गए फॉगबो; दुर्लभ मौसमी परिघटना की तस्वीरें हुईं वायरल

इंग्लैंड में कई जगहों पर फॉगबो (कोहरे से बनी इंद्रधनुष जैसी आकृति) देखे गए और इस दुर्लभ मौसमी परिघटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। यूनाइटेड किंगडम के मौसम विभाग के अनुसार, "फॉगबो कई मायनों में पारंपरिक इंद्रधनुष जैसे हैं...ये कोहरे, धुंध या बादल में मौजूद पानी की बूंदों पर सूर्य की रोशनी पड़ने से बनते हैं ।"