इंजरी टाइम में गोल करने वाले खिलाड़ी को इंग्लिश फुटबॉलर ने किया किस, तस्वीर हुई वायरल

स्टॉकपोर्ट के खिलाफ एफ.ए. ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के इंजरी टाइम में गोल करने वाले रेक्सम के पॉल मुलिन को उनके साथी इंग्लिश फुटबॉलर ओली पामर ने किस किया जिसकी तस्वीर वायरल हुई है। रेक्सम ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सील्ड विद अ किस।" मुलिन ने इंजरी टाइम में दो गोल किए थे।