यूएनएसडब्ल्यू सिडनी के इंजीनियर्स ने कमरे के तापमान पर केवल प्रकाश की मदद से 3डी प्रिंटेड प्लास्टिक के खुद से ठीक होने के तरीके का प्रदर्शन किया है। इंजीनियरों ने बताया कि प्रिंटेड प्लास्टिक पर मानक एलईडी लाइट्स की करीब एक घंटे तक रौशनी पड़ने पर एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और इससे दो टूटे हुए हिस्से जुड़ जाते हैं।