रूसी ऐक्ट्रेस यूलिया पेरेसिल्ड और प्रोड्यूसर क्लिम शिपेंको के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है जो नासा ने शेयर की है। यूलिया और क्लिम आईएसएस पर 12 दिन बिताएंगे और 'चैलेंज' फिल्म के कई भागों की शूटिंग करेंगे। दरअसल, यूलिया और क्लिम सोयूज़ अंतरिक्षयान से रॉसकॉस्मोस अंतरिक्षयात्री अंतोन के साथ आईएसएस पहुंचे हैं।