इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से देखे गए 2022 के पहले सूर्योदय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आईएसएस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने चार तस्वीरें ट्वीट कर लिखा है, "नया साल मुबारक हो! स्टेशन के क्रू एक दिन में 16 सूर्योदय देखते हैं और उन्होंने आधिकारिक तौर पर 12 am (जीएमटी) पर 2022 की शुरुआत की।"