इंटरव्यू के दौरान भारत-न्यूज़ीलैंड तीसरे वनडे के वेन्यू का नाम भूले सुंदर, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर एक इंटरव्यू के दौरान मैच के वेन्यू का नाम भूल गए। मौसम की बात करते हुए वॉशिंगटन ने कहा, "यकीनन...मैनचेस्टर में लैंकशायर के लिए खेलते वक्त बहुत ठंड थी...यहां भी वैसी ही है...हम कहां हैं?" इसके बाद उनका इंटरव्यू ले रहे मुरली कार्तिक ने कहा, "हम क्राइस्टचर्च में हैं।"