इंडियन एयरलाइंस के हाइजैकर की फेसबुक पोस्ट से हुआ पाक में उसकी लोकेशन का खुलासा
इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट के हाइजैकर गजिंदर सिंह की फेसबुक पोस्ट से पाकिस्तान में उसकी लोकेशन का खुलासा हुआ है। गजिंदर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हसन अब्दाल के एक गुरुद्वारे के सामने खड़ा देखा गया था। गौरतलब है कि 1981 में 100 से अधिक यात्रियों को अमृतसर ले जा रही फ्लाइट को जबरन लाहौर डायवर्ट करवाया गया था।