inshorts

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले विजेता कौन-कौन रहे हैं?

आईपीएल-2021 का फाइनल सीएसके-केकेआर के बीच होगा। सीएसके 3 बार (2010, 2011 और 2018) विजेता रही है। केकेआर ने 2 बार (2012 और 2014) आईपीएल जीता है। राजस्थान रॉयल्स 2008 में पहले आईपीएल की विजेता बनी थी। डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल-2009 जबकि एसआरएच ने आईपीएल-2016 जीता। मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) आईपीएल जीता है।