इंडियन रॉक पायथन के सड़क से गुज़रते वक्त केरल में लगा ट्रैफिक जाम, सामने आया वीडियो

कोच्चि (केरल) में सड़क पार करते दो-मीटर लंबे इंडियन रॉक पायथन (अजगर) का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग अपनी-अपनी कार से उतरकर अजगर को गुज़रने देने के लिए अन्य चालकों से रुकने की अपील करते दिख रहे हैं जिससे सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक जाम लगता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, यह घटना रविवार रात की है।