इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में पहले दौर से बाहर हुए भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत बुधवार को इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में हॉन्ग-कॉन्ग के ली च्युक के खिलाफ हार के बाद पहले दौर से बाहर हो गए। विश्व के 25वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को च्युक ने 47 मिनट में 22-24, 13-21 से हराया। गौरतलब है कि ली च्युक के खिलाफ श्रीकांत की चार मैचों में यह तीसरी हार है।