वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद वनडे में स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल अपना 100वां विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज़ भारतीय स्पिनर और पांचवें सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। चहल ने यह उपलब्धि 60 मैचों में हासिल की। इससे पहले मोहम्मद शमी (56-वनडे), जसप्रीत बुमराह (57-वनडे), कुलदीप यादव (58-वनडे) और इरफान पठान ने 59-वनडे में यह रिकॉर्ड बनाया था।