इंडिया गेट के पास लगाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की क्या-क्या खूबियां हैं?

इंडिया गेट के पास लगाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा को बनाने में 26,000 घंटों का समय लगा है। काले ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित प्रतिमा को पूरी तरह हाथों से बनाया गया। पत्‍थर को तेलंगाना से दिल्‍ली लाने के लिए 100 फीट लंबा 140 पहियों वाला एक ट्रक विशेष तौर पर तैयार किया गया था।