इंडोनेशिया में पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ सेक्स करने पर होगी जेल, कानून पारित
इंडोनेशियाई संसद ने मंगलवार को स्थानीय लोगों और विदेशी आगंतुकों के लिए एक नया कानून पारित किया जिसमें पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ सेक्स करने पर एक साल तक की जेल का प्रावधान है। नए कानून में शादी से पहले सेक्स की शिकायत पुलिस में होने पर 6 महीने तक की जेल का भी प्रावधान है।