इंदौर के दो डॉक्टर 30 नवंबर से पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों का ही करेंगे इलाज
इंदौर के दो डॉक्टरों ने घोषणा की है कि वे 30 नवंबर से कोविड-19 के टीके की दोनों डोज़ लगवा चुके मरीजों का ही इलाज करेंगे। डॉ. अजय छागलानी और डॉ. पिंकी भाटिया ने ज़िला कलेक्टर और आईएमए को अपने इस फैसले से अवगत कराया है। बकौल डॉ. छागलानी, टीकाकरण अभियान के समर्थन में उन्होंने यह कदम उठाया है।