इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान देना चाहिए: बजट से पहले आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री
केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 पेश किए जाने से पहले आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री के महानिदेशक अजीत मंगरुलकर ने कहा है, "मेरा मानना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत काफी पीछे है और पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने इस दिशा में बहुत काम किया है।"