इंसानों ने 16 लाख वर्ष पहले अफ्रीका में किसी भाषा में बात करना शुरू किया था: शोध
पुरातत्वविद स्टीवन मिथन की शोध में पता चला है कि अफ्रीका में आदिमानव ने लगभग 16 लाख वर्ष पहले किसी भाषा में बात करना शुरू किया था। मिथन की शोध सभी उपलब्ध पुरातात्विक, आनुवंशिक, न्यूरोलॉजिकल, पालियो-एनाटॉमिकल व भाषाई साक्ष्यों पर आधारित है। इससे पहले माना जाता था कि इंसानों ने 2 लाख वर्ष पहले बात करना शुरू किया था।