inshorts

इंस्टा यूज़र ने दी पत्रकार राणा अय्यूब को धमकी, कहा- तेरा हश्र बिलकिस बानो जैसा होगा

पत्रकार राणा अय्यूब ने ट्विटर पर एक इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें एक यूज़र पत्रकार को धमकी देकर कह रहा है, "तेरा भी हश्र बिलकिस बानो जैसा होगा।" यूज़र ने इंस्टा चैट में पत्रकार के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। गौरतलब है, बिलकिस के बलात्कार के दोषियों को हाल में जेल से रिहा किया गया है।