इंस्टाग्राम ने उस वायरल पोस्ट के दावों का खंडन किया है जिसमें बताया गया है कि स्टोरीज़-पोस्ट पर लोकेशन टैग इस्तेमाल करने से यूज़र्स की सटीक लोकेशन पता चल सकती है। बकौल इंस्टाग्राम, "हम आपकी लोकेशन...दूसरों से साझा नहीं करते।" पोस्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम/आईओएस अपडेट के कारण 'प्रिसाइस लोकेशन' सेटिंग अन्य यूज़र्स को किसी की सटीक लोकेशन दिखा सकती है।