इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर, फ्लिप कर प्रोफाइल फोटो व अवतार दोनों देख सकेंगे यूज़र्स
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसके ज़रिए यूज़र्स अब उनकी प्रोफाइल फोटो के साथ उनके अवतार को भी जोड़ सकेंगे। इंस्टाग्राम ने कहा, "अब आप अपने अवतार को अपनी प्रोफाइल फोटो की दूसरी तरफ लगा सकते हैं और जो लोग आपकी प्रोफाइल पर जाते हैं वे फ्लिप के ज़रिए दोनों को देख सकेंगे।"