inshorts

इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले पहले शख्स बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन (40 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले शख्स बन गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पुर्तगाली फुटबॉलर ने अपने 37वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद यह उपलब्धि हासिल की। जनवरी, 2020 में रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन (20 करोड़) फॉलोअर्स हुए थे।