इकोनॉमी पर रघुराम राजन की चेतावनी, कहा- भारत को 'अगला चीन' बनने का सपना छोड़ देना चाहिए

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 'अगला चीन' बनने का सपना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि वैश्विक परिस्थितियां और इंफ्रा बाधाएं बड़े पैमाने पर कम लागत वाली फैक्ट्री-आधारित बढ़ोतरी को लगातार असंभव बना रही हैं। उन्होंने कहा, "एक और चीन के लिए कोई जगह नहीं है।"