इक्वाडोर के राष्ट्रपति गिएर्मो लासो ने बताया है कि इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेलों में से एक में गैंग्स के बीच झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कम-से-कम 5 लोगों के सिर काटे गए थे। बकौल पुलिस, झड़प के करीब 5 घंटे बाद जेल में स्थिति नियंत्रित हो पाई।