इक्वाडोर के गैंग लीडर की 19-वर्षीय ब्यूटी क्वीन बेटी को किडनैपर्स ने 4 दिन बाद किया रिहा

इक्वाडोर के गैंग लीडर होज़े 'फिटो' मैकियास की बेटी को 4 दिनों तक बंदी बनाए रखने के बाद अपहरणकर्ताओं ने रिहा कर दिया है। 19-वर्षीय मिशल मैकियास और 21-वर्षीय मारिया विलाविसेंशियो को अपहरणकर्ताओं ने लिगुइकी शहर में छोड़ा है। 2019 में ब्यूटी क्वीन पेजेंट में भाग लेने वाली मैकियास ने कहा, "मुझे लगा कि वे हमें मारने जा रहे हैं।"