इज़रायली दूतावास ने मज़ेदार वीडियो शेयर कर भारतीयों को दी दीवाली की शुभकामनाएं
इज़रायली दूतावास ने भारत में दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आधिकारिक अकाउंट से मज़ेदार वीडियो साझा किया है। इसमें 'चाइनीज़ विस्पर' खेला गया। शुरुआत में संदेश 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं' था जो आखिरी शख्स तक पहुंचते-पहुंचते बदल गया। दूतावास ने कैप्शन लिखा, "आखिर क्या कहा गया, यह समझ नहीं आया लेकिन भारत को इज़रायल दिवाली की शुभकामनाएं देता है।"