इज़रायली सेना ने गाज़ा में ड्रोन से किया हमला, कई फिलिस्तीनियों की हुई मौत
इज़रायली सेना ने रविवार को गाज़ा पट्टी में सैन्य ड्रोन से हमला किया जिसमें कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इज़रायली सेना ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि उसके सैन्य बलों ने उत्तरी गाज़ा में सैन्य ठिकानों के पास 'संदिग्ध गतिविधियों' में लिप्त कई व्यक्तियों को देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वे एक विस्फोटक उपकरण लगा रहे थे।