इज़रायली सेना ने गाज़ा में स्थित इकलौते कैंसर अस्पताल को नष्ट कर दिया है। इज़रायली सेना ने आरोप लगाया कि हमास के लड़ाके अस्पताल से लड़ाई लड़ रहे थे जबकि अस्पताल प्रमुख ने इस हमले पर सवाल उठाए हैं। इज़रायल का कहना है कि जब तक इज़रायली बंधकों को हमास रिहा नहीं करता वह और अधिक क्षेत्र पर कब्ज़ा करेगा।